ऑपरेशन मुस्कान : अभियान तहत 34 लोगों को दिया गया मोबाइल

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस विभाग द्वारा मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जिनका मोबाइल खो जाता है, उसको पुलिस तलाश कर उनको वापस करती है। इसको लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में 34 लोगों का खोए हुए मोबाइल फोन को वापस किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा यह योजना दो सालों से चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक जिले में 200 से अधिक लोगों का खोया हुआ मोबाइल पुलिस द्वारा बरामद कर उनको वापस किया है।

पुलिस लगातार यह अभियान चला रही है कुछ ऐसे लोग हैं जो अब निराशा हो चुके हैं कि मेरा मोबाइल अब नहीं मिल सकेगा। लंबे अंतराल के बाद भी पुलिस द्वारा मोबाइल बरामद कर उनको दे रही है। इस अभियान का उद्देश्य है कि जिनका मोबाइल खो गया है। उनको पुनः मोबाइल वापस कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है इसीलिए इसका नाम मुस्कान अभियान रखा गया है। अपने खोए हुए मोबाइल लेने पहुंची शिक्षिका नीतिका कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले काको बाजार में मेरा मोबाइल खो गया था। काफी प्रयास किया लेकिन मोबाइल मेरा नहीं मिल सका।

यह भी देखें :

आज मुझे पुलिस द्वारा या सूचना दिया गया कि आपका मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। आप एसपी कार्यालय में पहुंचकर मोबाइल ले लीजिए। उन्होंने इस कार्य के लिए पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस का यह कार्य काफी सराहनीय है। मैं मोबाइल का आशा छोड़ चुकी थी लेकिन इतने दिन के बाद भी मुझे मोबाइल वापस हो रहा है मैं काफी खुश हूं और तहे दिल से पुलिस की शुक्रिया अदा करती हूं।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : चोरी हुई 75 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...