6 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धराया, भेजे गए जेल

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने एक बस पर सवार रहे युवक के पास से छह बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने झारखंड की ओर से आ रही एक बस की जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से ओल्ड मॉन्क के 750 एमएल के पांच बोतल एवं मदिरा रम के 750 एमएल का एक बोतल शराब बरामद किया। वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के ईसुआ गांव निवासी शिव रतन साव के पुत्र प्रहलाद साव के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : New Year में शराब खपाने की तैयारी, तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सामान बरामद

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...