Commercial Advertisment

जब्त शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एएसआई राकेश कुमार ने झारखंड से बिहार जा रही एक बस पर सवार एक शराब धंधेबाज के पास से 18 बोतल विदेशी शराब जब्त किया। साथ ही शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जांच चौकी पर उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से प्रत्येक दिन झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है। रविवार के अहले सुबह झारखंड की ओर से आ रही एक यात्री बस की जांच की गई। जांच के क्रम में बस में सवार एक युवक के पास रहे बैग से 375 एमएल के 18 बोतल इम्पेरियल ब्लू नामक विदेशी शराब जब्त किया गया। साथ ही एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर गांव निवासी मो. कमाल आजाद के पुत्र मिसबाहुल मुस्तफा के रूप में हुई है। जब्त शराब एवं गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं विभिन्न यात्री बसों व कार से शराब पीकर बिहार प्रवेश करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक में कहा कि सभी शराबियों के शराब पीये होने की पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गई। साथ ही बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज को रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं शराबियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी ने जुर्माना राशि जमा किया। इस मौके पर उत्पाद सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चाल धसने से तीन मजदूर की मौत, दो घायल, पुलिस के पहुंचने से पहले शव को किया गायब

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...