Advertisment

New Year पर घूमने जा रहे हैं राजगीर, पढ़ लें यह खबर क्योंकि ये जगह रहेंगे बंद

नालंदा: एक जनवरी आने में महज पांच दिन बचे हैं और ऐसे में लगभग सभी लोग एक जनवरी को घूमने की प्लानिंग जरुर कर रहे होंगे। ऐसे में अगर आप भी राजगीर में जू सफारी देखने का मन बना रहे हैं तो फिर आपको अपना प्लान बदलना पड़ सकता है। अगर आप जू सफारी के अलावा अन्य चीजें देखना चाहते हैं तो फिर जा सकते हैं। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रह हैं कि नए वर्ष के अवसर पर एक जनवरी को नेचर सफारी बंद रहेगा।

हालांकि आप राजगीर में वेणु वन, सोन भंडार, घोडा कटोरा, रोप-वे, पांडु पोखर, राजगीर कुंड, विश्व शांति स्तूप, सैक्लोपियन वाल, पावापुरी जल मंदिर, नालंदा खंडहर समेत अन्य जगहों पर घूम सकते हैं। एक जनवरी को नेचर सफारी और जू सफारी बंद रहेगा जिसकी वजह से गिलास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज आदि का भ्रमण नहीं कर सकते हैं। हालांकि 31 दिसंबर को नेचर सफारी और जू सफारी खुला रहेगा और पर्यटक आनंद उठा सकते हैं।

मामले में जू सफारी के डायरेक्टर ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटक राजगीर घुमने आते हैं जिससे नेचर सफारी में भीड़ काफी बढ़ जाती है। भीड़ की वजह से नेचर सफारी और जू सफारी बंद रखा जायेगा। पर्यटक अन्य जगहों पर घूम सकते हैं और नया वर्ष मना सकते हैं। बता दें कि नालंदा में पर्यटक स्थलों में कई जगहों का पहले से अधिक विकास किया गया है जो आकर्षण का केंद्र है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  नीतीश कुमार को RJD से ऑफर, महागठबंधन में आते हैं तो करेंगे स्वागत, BJP-JDU ने किया पलटवार…

New Year New Year New Year

New Year

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...