अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Desk. खबर हरियाणा से है। यमुनानगर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग

वहीं घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दावा किया जा रहा है कि तीन पीड़ित एक जिम से बाहर निकलते हुए और अपने वाहन के पास आते हुए दिखाई दिए। तभी 4-5 नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत

वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के बाद बदमाश मौके से भाग गए। वहीं पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्याओं का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों मृतकों की उम्र लगभग 30 वर्ष के बीच है, लेकिन अभी तक सार्वजनिक रूप से उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

पंचकुला में भी हुई थी घटना

बता दें कि, इससे पहले रविवार को देर रात हरियाणा के पंचकुला में एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ितों की पहचान दिल्ली के रहने वाले विक्की और विपिन और हिसार की निया के रूप में हुई थी।

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...