26 जनवरी से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’, CWC की बैठक में हुआ निर्णय

Desk. आज कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। इसमें इसमें 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 26 जनवरी 2025 से अगले एक साल तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही बैठक में कांग्रेस ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाने का निर्णय भी लिया।

CWC बैठक में लिए गए पांच निर्णय

बैठक को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बेलगावी के ऐतिहासिक स्थान पर विस्तारित CWC की बैठक हुई। इसमें 132 सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में 50 लोगों ने अपनी बात रखी। इसमें 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें दो प्रस्ताव भी थे। पहला प्रस्ताव महात्मा गांधी के पथ पर था और दूसरा प्रस्ताव नव सत्याग्रह बैठक था। ये दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 2025 कांग्रेस के लिए संगठन का वर्ष है, इसलिए ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ चलाया जाएगा, जिससे संगठन मजबूत हो। ये कार्यक्रम ब्लॉक, मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा। साथ ही जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर, 2024 में बेलगावी, कर्नाटक की रैली से होगी, जिसका समापन 26 जनवरी, 2025 को अंबेडकर जी के जन्म स्थान महू, मध्य प्रदेश में किया जाएगा। इस एक महीने के दौरान हर राज्य, ज़िले और ब्लॉक में भी रैलियां आयोजित की जाएंगी और मार्च निकाले जाएंगे।

26 जनवरी से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’

उन्होंने कहा कि बैठक में ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ का भी निर्णय लिया गया। 26 जनवरी 2025 और 26 जनवरी 2026 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ नामक एक विशाल, राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसमें सभी नेता भाग लेंगे। यह पदयात्रा रिले के रूप में गांव-गांव, कस्बे-कस्बे तक जाएगी। इसमें देश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे।

उन्होंने कहा बैठक में पांचवा निर्णय गुजरात में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन’ का लिया गया। अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में गुजरात में AICC का सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 2000 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img