CM नहीं होश में, उन्हें किया गया है कैद, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप..

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लिए रवाना हुए हैं। राघोपुर रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर CM नीतीश कुमार जम कर निशाना साधा। तेजस्वी ने बीपीएससी के मामले में कहा कि बिहार में कोई सरकार नाम की चीज नहीं है। अगर सरकार है भी तो उसके मुखिया होश में नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि चिराग पासवान, जीतनराम मांझी या सीएम के दोनों उप मुख्यमंत्री पहले कहते थे कि सीएम नीतीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि चर्चा करना पड़ेगा कि बिहार में सरकार है या नहीं। अगर सरकार है तो मुख्यमंत्री जी को सरकार को लीड करना चाहिए लेकिन वे कुछ भी निर्णय लेने लायक नहीं रह गये हैं। किसी भी विषय पर अब मुख्यमंत्री निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो सवाल उठता है कि सरकार कौन चला रहा है।

सरकार कुछ रिटायर्ड अधिकारी और चार नेता हैं जो अपने फायदे के लिए निर्णय ले रहे हैं और सरकार चला रहे हैं। उन्हें किसी से कुछ लेना देना है नहीं वे लोग भाजपा के साथ तालमेल में हैं और अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं बाकि बिहार की जनता को ऐसे ही छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री यात्रा पर जाते हैं लेकिन किसी से कोई संवाद तक नहीं करते हैं। वे न सदन के अंदर बोलते हैं, न बाहर बोलते हैं, न नेता विपक्षी दल के चिट्ठी का जवाब देते हैं न ही किसी अन्य का जवाब देते हैं। वे केजरीवाल तक का जवाब नहीं देते हैं।

केजरीवाल मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनकी चिट्ठी का जवाब दुसरे लोग दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को इन लोगों ने कैद कर रखा है और अब मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं। बिहार में सिर्फ उनका चेहरा आगे दिख रहा है लेकिन सरकार कोई अन्य चला रहे हैं। बीपीएससी की परीक्षा सबकी हुई है, लेकिन सिर्फ एक केंद्र की परीक्षा रद्द की गई जबकि सबकी परीक्षा रद्द होनी चाहिए थी। हमारे सरकार में बिना पेपर लीक के परीक्षाएं हुई और लाखों लोगों को रोजगार दी गई।

हमारे सरकार में निर्णय लिया गया था वही नौकरी अब भी दी जा रही है। आज क्या स्थिति है किसी को कोई लेना देना नहीं है। ये सिर्फ कहने के लिए डबल इंजन की सरकार है लेकिन यह जनता की सरकार नहीं है। बिहार में अराजकता फ़ैल चुकी है और अफसरशाही लागू है। उनसे बिहार के लोग दुखी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    दिन में चलाते हैं Auto और रात में…, पुलिस ने 3 को दबोचा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM
CM

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...