South Korea के Plane crash में मरने वालों की संख्या 47 हुई

डिजिटल डेस्क : South Korea के Plane crash में मरने वालों की संख्या 47 हुई। South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि इस Plane crash की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। इससे पहले इस Plane crash की घटना में 28 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

South Korea के Plane crash में 2 लोगों के जिंदा बचने की सूचना…

इस बीच South Korea के Plane crash की घटना को लेकर ताजा अपडेट के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत और बचाव टीमों ने दो व्यक्ति के जिंदा पाया है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत और बचाव कर्मियों ने कहा कि इस Plane crash की घटना में बहुत कम लोगों के ही जीवित बचने के आसार हैं एवं  इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।
दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।

South Korea के मुआन  एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह हुआ Plane crash…

South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया। बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई।

Plane crash की घटना की शिकार हुई फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही 6 क्रू मेंबर भी सवार थे। यानी Plane crash के समय इस विमान में कुल 181 लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि इस Plane crash हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था।

दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।
दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए विमान हादसे का दृश्य।

South Korea के कार्यवाहक राष्ट्रपति लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन का ले रहे अपडेट…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, South Korea के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने इस विमान हादसे पर दुख जताते हुए मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव  के सभी प्रयासों के आदेश दिए। साथ ही वह खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार अपडेट ले रहे हैं ताकि हादसे में जीवित बचे हर शख्स को तुरंत सेफ स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

बचाव दल ने यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि  जेजू एयर की उड़ान संख्या 2216 विमान बैंकॉक से वापस दक्षिण कोरिया आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया और विमान में आग लग गई।

उसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। South Korea में  हुए इस Plane crash की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है।

 

Saffrn

Trending News

Cyber Fraud Alert: रांची के थानेदार का WhatsApp Hack, लोगों से...

 रांची के बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। साइबर अपराधी उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसे...

CBSE Result Crisis: 75% Criteria में फंसे हजारों छात्र, JEE Advanced...

 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद हजारों छात्र 75% क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाने से संकट में हैं। JEE Advanced से पहले री-इवैल्यूएशन और...

Home Guard Result Protest: रांची में 4 महीने बाद भी रिजल्ट...

 रांची होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 4 महीने बाद भी जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। आज डीसी ऑफिस घेराव और...

JPSC Exam 2025: रांची के 64 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में...

 झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर रांची प्रशासन सतर्क है। 64 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, ट्रैफिक और निगरानी के विशेष...

Jharkhand Monsoon Update: इस बार 12 दिन पहले दस्तक दे सकता...

 आइएमडी के अनुसार इस वर्ष मॉनसून समय से पहले झारखंड पहुंच सकता है। केरल में 26 मई तक मॉनसून आने का अनुमान, झारखंड में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img