Ex PM पीवी नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस को घेरा, कहा ‘उन्हें अब आ रही है…’

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उनकी समाधि स्थल की मांग की थी और कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में एक जगह आवंटित करे जहां उनका अंतिम संस्कार किया जा सके और वहीं पर उनकी स्मृति में स्मारक बनाया जा सके। उनका अंतिम संस्कार राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया इसके साथ ही केंद्र सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की घोषणा भी कर दी है। लेकिन इस बीच अब देश में एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में एक जगह नहीं दे सकी जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। मामले में अब पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस को घेरा है। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि आज उन्हें डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक की बात याद आ रही है लेकिन उस वक्त उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की याद नहीं आई थी।

उस समय तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया और सोनिया गांधी उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गई थी। आप लोगों ने उनकी एक प्रतिमा तक नहीं लगाई। देश में अब तक इतने प्रधानमंत्री का निधन हुआ लेकिन किसी का नाम तक दिल्ली में नहीं है। भाजपा की मोदी सरकार ने तो सभी प्रधानमंत्री को सम्मान दिया है और उनकी याद में स्मारक बना दी। डॉ मनमोहन सिंह को भी जगह मिलेगी। जो भी प्रक्रिया है वह प्रक्रियाएं की जा रही है उसके बाद उन्हें भी जगह मिल जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार विकास का काम कर रहे हैं। डॉ मनमोहन सिंह मेरे बहुत करीबी थे, वे देश में दस वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे लेकिन उन्हें स्वतंत्र हो कर काम नहीं करने दिया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में बहुत परिवर्तन किया। उन्होंने बहुत ही हिम्मत के साथ काम किया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    District Administration के मना करने के बाद गांधी मैदान में जुटे छात्र, पीके ने छात्रों को कहा ‘गुटबंदी करेंगे तो फिर…’

Ex PM Ex PM Ex PM Ex PM

Ex PM

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...