Jharkhand Police: साल 2024 में झारखंड पुलिस की क्या-क्या रही उपलब्धियां, जानिए…

Jharkhand Police: साल 2024 आज खत्म हो रहा है। इस साल झारखंड पुलिस की क्या उपलब्धियां रही, इसकी जानकरी झारखंड पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

Jharkhand Police: 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

आईजी अभियान एवी होमकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह साल झारखंड पुलिस के काफी अच्छ रहा है। उन्होंने बताया कि 244 नक्सलियों को संयुक्त बलों के द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस बीच 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली रवि गन्झू को गुमला जिले से गिरफ्तार किया। अन्य और इनामी नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस साल कुल 24 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। कुल 9 माओवादी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। सीआरपीएफ के द्वारा अभियान में बड़ी सफलता मिली। 240 से ज्यादा आईडी बरामद हुए हैं।

Jharkhand Police: साइबर क्राइम में 978 अपराधियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम में 1295 कांड दर्ज किए गए। 978 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। CID में प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत की गई, जिसमें 274 कांड में 800 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार किए गए। इस ऐप के निर्माण के लिए डीजीपी को होम मिनिस्टर के द्वारा सम्मानित किया गया। गृह सचिव द्वारा अफीम को लेकर रिव्यू मीटिंग की गई। वर्ष 2024 में कुल 97 संगठित अपराध दर्ज किए गए, जिसमें 58 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Jharkhand Police: ATS द्वारा चार आतंकवादी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि ATS द्वारा चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक ATM कटिंग गैंग काफी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस अंतर राज्य गिरोह को पुलिस ने पर्दाफास किया। पुलिस में वेलफेयर से संबधित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल 311 पुलिस पदाधिकारी के परिवार को नौकरी दी गई। कल्याण कोष और सहायता कोष से 1232 पुलिस को लाभ मिला। खेल में झारखंड पुलिस ने कई सफलता हासिल की।

उन्होंने बताया कि यह वर्ष चुनावी वर्ष था, जिसमें झारखंड पुलिस की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है। अत्यंत शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सार्थक प्रयास से यह संभव हो पाया। यह चुनाव ऐतिहासिक तरीके से संपन्न हुआ। झारखंड में कई चरणों में चुनाव होते थे। इस बार झारखंड पुलिस ने इसे चुनौती ली और दो चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया।

Jharkhand Police: प्रतिबिंब ऐप राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉग्नाइज

उन्होंने बताया कि अच्छे कार्य में CID रांची के द्वार प्रतिबिंब ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉग्नाइज किया गया। 29 नवंबर 2024 को ओड़िशा में आयोजित कांफ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर पर तीन थानों को सर्वश्रेष्ठ थाना के रूप में पुरस्कृत किया गया, जिसमें झारखंड के निमियाघाट थाना को देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों पहला पुरस्कार मिला।

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद किया गया। जन शिकायत कार्यक्रम का अच्छा रिस्पांस लोगों से मिल रहा है। झारखंड पुलिस की पूरी टीम झारखंड को अपराध और नक्सल मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...