Bihar Jharkhand News | Live TV

केंद्रीय बजट पर राधा कृष्ण किशोर का बड़ा बयान, झारखंड की उपेक्षा पर उठाए सवाल

रांची:  झारखंड के वरिष्ठ नेता और वित्त मामलों के जानकार राधा कृष्ण किशोर ने केंद्रीय बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बजट में वह नहीं मिला, जो उसे मिलना चाहिए था। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की खनिज संपदा और राजस्व योगदान के अनुपात में उसे बजट से लाभ नहीं मिला।

राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है, जहां गरीब, शोषित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में उनके समुचित विकास के लिए किसी भी ठोस योजना का बजट में उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण झारखंड के प्रति स्पष्ट नहीं है।

वित्त मंत्री ने कर ढांचे को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि कर छूट के लिए 12 लाख रुपये की जो सीमा तय की गई है, वह कम है और इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाना चाहिए था।

राधा कृष्ण किशोर ने बजट में बिहार को दिए गए विशेष लाभों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बिहार को प्राथमिकता दी गई, जबकि झारखंड को अनदेखा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पहले के दशकों में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ऐसा भेदभाव नहीं किया जाता था। राधा कृष्ण किशोर के इस बयान से साफ है कि झारखंड में बजट को लेकर असंतोष है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि झारखंड को उसके संसाधनों और जरूरतों के अनुसार उचित वित्तीय सहयोग मिले, ताकि राज्य का समुचित विकास हो सके।

Related Articles

Video thumbnail
सीएम नीतीश से कितने खुश हैं लोग देखिए Live News 22Scope पर...
19:46
Video thumbnail
झारखंड की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top News।
11:46
Video thumbnail
भारत ने इंग्लैंड का वन डे सीरीज में किया क्लीन स्वीप, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया कितना तैयार?
01:12:57
Video thumbnail
धनबाद के अभिमन्यु टिबरेवाल JEE Main सेशन वन में झारखंड टॉपर बने, परिवार में खुशी का माहौल
05:32
Video thumbnail
हज़ारीबाग़ के लाल शहीद कैप्टन कर्मवीर का पार्थिव शरीर जब पहुंचा रांची...
06:45
Video thumbnail
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया पूरी लय में, इंग्लैंड को तीसरे वन डे में हरा सीरीज में किया सफाया
13:28
Video thumbnail
नियुक्तियों को रद्द करते सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश, झारखंड के लिए बड़ा सबक
06:34
Video thumbnail
शिव बारात प्रशासन के लिए बना चुनौती, प्रशासन के हस्तक्षेप पर क्या कह रहे लोग .....
15:20
Video thumbnail
शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, सुनिए क्या कह रहे परिवार के लोग और नेता
16:29
Video thumbnail
जाने रांची में कहां है पुष्पा फिल्म के जैसे लाल चंदन के पेड़? करोड़ों है इसकी कीमत, दिखता है ऐसा कि…
04:34
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -