नहर में बाइक सवार 3 युवक गिरे, तीनों की मौत

सासाराम : हादसे की बड़ी खबर रोहतास जिला से है जहां सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के लरुई लख के पास नहर में बाइक सवार तीन युवक गिर गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों गुनसेज गांव के रहने वाले थे तथा देर रात एक जन्मदिन का पार्टी तथा नए साल का जश्न मना कर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सहित नहर में गिरने से तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतक प्रियांशु कुमार 25 साल का था। जबकि अंकित कुमार और मनु कुमार 22 साल के थे। तीनों युवक गुनसेन गांव के रहने वाले थे तथा एक ही बाइक पर सवार होकर मन्नू कुमार की बहन के घर से नटवार गांव से लौट रहे थे। इसी बीच सूर्यपूरा के पास हादसे का शिकार हो गए तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर भारी भी इकट्ठा हो गई है। बता दे की तीनों युवक पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा थे। नए साल के सुबह-सुबह हादसे की खबर से लोग परेशान हो गए।

यह भी पढ़े : बेटे की हत्या के बाद मां बेचैन, रो-रोकर बुरा हाल

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...