Ranchi-एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने हेमंत सोरेन सरकार को आखिरी अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 29 दिसंबर तक शिक्षकों स्थायीकरण नहीं किया जाता है तो फिर सरकार शिक्षकों के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे.
बता दें कि पारा शिक्षक लम्बे समय से स्थायीकरण किए जाने की मांग कर रहे हैं. बीच-बीच में सरकार की ओर शिक्षकों को कई आश्वासन भी दिया है, लेकिन आज तक उन आश्वासनों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई.
रिपोर्ट-शहनवाज


















