शराबबंदी वाले में Bihar में शराब ही नहीं शराब की खाली बोतलों की भी होती है तस्करी, जानें पूरा मामला…

नवादा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और ऐसे में दूसरे राज्यों से अवैध शराब की तस्करी तो जोर शोर से की ही जा रही है अब एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब के कारोबारी बिहार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण भी करते हैं। अवैध शराब कारोबार मामले में नवादा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक कोलकाता से पटना जा रही एक बस से हजारों की संख्या में शराब की खाली बोतल, ढक्कन और रैपर बरामद किया है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने बस को जब्त करते हुए उसके चालक और खलासी को भी हिरासत में ले लिया है।

मामले में मद्य निषेद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के रजौली स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान कोलकाता से पटना जा रही एक बस के छत पर रखे सामानों में ब्रांडेड शराब की हजारों खाली बोतल, ढक्कन और रैपर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीग्राम कंपनी की खाली बोतल, बोतल का ढक्कन, बोतल पर चिपकाए जाने वाले रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड का लेवल और ढक्कन पर लगाया जाने वाला क्यूआर कोड का स्टीकर बरामद किया गया है।

मद्य निषेध विभाग की टीम ने शीशा का खाली 1559,प्लास्टिक का 2974 बोतल, 3008 ढक्कन, 3044 लेबल, 2982 क्यूआर कोड बरामद किया है। इस दौरान बस के दो चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बस कर्मियों ने पूछताछ में बताया कि कोलकाता के बाबू घाट बस स्टैंड पर बुकिंग एजेंट ने यह सारा सामान बुक किया था और यह पटना के पहाड़ी पर स्थित कंपनी के बस स्टैंड से सज्जन कुमार नामक एक व्यक्ति के माध्यम से डिलीवरी देनी थी। मामले में मद्य निषेध विभाग ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress और राजद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Saffrn

Trending News

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img