CM देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में जुटी उद्धव की शिवसेना

डिजिटल डेस्क। CM देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में जुटी उद्धव की शिवसेना। महाराष्ट्र की सियासत में अचानक से कुछ फिजां बदली हुई दिखने लगी है और भाजपा की धुर विरोधी बन चुकी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) अब भाजपा के गुण गाने एवं CM देवेंद्र फडणवीस के तारीफ में जुट कगए हैं।

इसका मतलब यह कत्तई नहीं है कि शिवसेना (UBT) और उसके छत्रपों ने अपना स्टैंड बदला है। उद्धव की सेना पुराने स्टैंड पर कायम है लेकिन CM देवेंद्र फडणवीस के जनहित कार्यों की खुलेमन से सराहना कर अपनी निरपेक्ष छवि बनाने में जुटती दिख रही है।

नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में CM फडणवीस के दौरे की संजय राउत ने की तारीफ

असल में, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने नये साल के पहले दिन नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले का दौरा किया। वहां CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह इस यात्रा के दौरान गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री बनना चाहेंगे। नए साल के पहले दिन CM देवेंद्र फडणवीस के गढ़चिरौली दौरे का खास महत्व हो गया है और इसी के साथ ही सीएम का यहां का दौरा काफी चर्चा में है।

शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में CM देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की गई है। सामना में लिखा कि – ‘यदि वर्तमान मुख्यमंत्री गढ़चिरौली को ‘नक्सली जिले’ के बजाय ‘स्टील सिटी’ के रूप में नई पहचान देते हैं, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। …फडणवीस गढ़चिरौली को आखिरी नहीं बल्कि महाराष्ट्र के पहले जिले के तौर पर पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे तो यह गलत नहीं है’।

संजय राउत संग सीएम देवेंद् फडणवीस की पुरानी तस्वीर।
संजय राउत संग सीएम देवेंद् फडणवीस की पुरानी तस्वीर।

सामना में संजय राउत ने लिखा – नक्सलवाद भारतीय समाज पर कलंक है, गढ़चिरौली का विकास जरूरी

संजय राउत ने शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि – ‘नक्सलवाद भारतीय समाज पर एक कलंक है। गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के कारण अब तक साधारण विकास भी नहीं हो सका है लेकिन ऐसी जगहों पर अक्सर हुक्मरानों की इच्छाशक्ति ही महत्वपूर्ण साबित होती है। यदि CM देवेंद्र फडणवीस  ने इसे करके दिखाने का निर्णय लिया है तो यह खुशी की बात है।

…माओवाद के नाम पर जवान लड़के शरीर पर फौजी वर्दी चढ़ाते हैं, बंदूकें उठाते हैं, और दहशत फैलाने का काम करते हैं। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि ‘संभावित संरक्षक मंत्री’ CM देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली में कुछ नया करेंगे। वहां के आदिवासियों की जिंदगी बदलेंगे।

…गढ़चिरौली में अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। वहां के लोग नक्सलवादियों के विरोध में उंगली नहीं उठा सकते। उन्हें इन दोनों मोर्चों पर काम करते हुए नक्सलियों के विरोध को तोड़ना है और साथ ही विकास कार्यों को भी अंजाम देना है’।

संजय राउत संग सीएम देवेंद् फडणवीस की पुरानी तस्वीर।
संजय राउत संग सीएम देवेंद् फडणवीस की पुरानी तस्वीर।

संजय राउत बोले – देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया, प्रशंसा के पात्र…

सीएम फडणवीस की तारीफ करने को लेकर जब शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत मीडिया से मुखातिब हुए तो निर्विकार अंदाज में बोले – ‘…मैंने CM देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया है। महाराष्ट्र हमारा राज्य है और गढ़चिरौली नक्सलवाद से प्रभावित है। अगर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और संवैधानिक रास्ता चुना है हम इसका स्वागत करते हैं।  

…इसके पहले के लोग भी इस काम को कर सकते थे लेकिन उनकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया। … हमने भी CM देवेंद्र फडणवीस के साथ काम किया है। हम भले ही विपक्ष में हैं लेकिन हम मुद्दों को उठाने का काम जारी रखेंगे।

…गढ़चिरौली के विकास का यह बीड़ा वहां की आम जनता और गरीब आदिवासियों के लिए ही उठाया जाए, किसी खनन सम्राट के लिए नहीं।  यह कर दिखाने का ख्याल जरूर CM देवेंद्र फडणवीस को रखना होगा, तभी उनका यह वादा सच होगा कि गढ़चिरौली के परिवर्तन की शुरुआत नए साल के सूर्योदय से शुरू हो गई है।

हालांकि, बीड में बंदूक राज जारी है, लेकिन अगर गढ़चिरौली में संविधान का राज आ रहा है तो CM देवेंद्र फडणवीस  प्रशंसा के पात्र हैं। …CM देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में जाहल की महिला नक्सली तारक्का समेत 11 नक्सलियों का समर्पण किया। साथ ही आजादी के बाद यानी 77 साल बाद पहली बार अहेरी से गरदेवाड़ा तक एसटी बस चली है।  निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के ‘मिशन गढ़चिरौली’ के बारे में बहुत कुछ कहती है…’।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...