दरभंगा में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प

दरभंगा: हायाघाट थानाक्षेत्र के हथौड़ी बाजार अंतर्गत धोबोपुर बनसारा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर हायाघाट पुलिस धोबोपुर गांव पहुंची. जहां पुलिस ने छापेमारी कर कुछ विदेशी शराब की बोतलें बरामद की. बोतलों की बरामदगी के बाद पुलिस ने माखन चौधरी के घर छापेमारी की, जहां सिढ़ी के नीचे से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी. माखन चौधरी की अनुपस्थिति में पुलिस ने उनके पिता सुरेन्द्र चौधरी को पुलिस जीप पर बिठाया. तभी लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया. ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट की और गिरफ्तार सुरेंद्र चौधरी को पुलिस जीप से उतार लिया। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिस वाहन और सिपाहियों पर पेट्रोल-डीजल डालकर, उन्हें जलाने की कोशिश की. पुलिस के जवानों ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की. लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका कुछ दूर तक पीछा किया.

मामले की पुष्टि करते हुए दरभंगा के सी टी एसपी ने बताया कि शराब माफिया के साथ मिलकर कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया। साथ ही सुरेन्द्र चौधरी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया. तत्काल पुलिस को वहां से भागना पड़ा, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया. जहां से पुलिस पर हमला करने वालों में से चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी और अनुसंधान को जारी रखा गया है.

सुरेंद्र चौधरी के पुत्र और आरोपी नाथो चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने बिना वजह उनके परिवार के साथ उनके भाई माखन चौधरी को परेशान करती है. उन्होंने बताया कि इसके पहले भी उनके भाई माखन चौधरी को बिना वजह अवैध शराब कारोबार का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया था, जबकि उनके पास से तब भी शराब की बरामदगी नहीं हुई थी. आज की छापेमारी के दौरान उनके आवास और जमीन से किसी प्रकार के शराब संबंधी वस्तुएं बरामद नहीं हुई है. लेकिन पुलिस ने उनके पिता सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया. जिसके कारण ग्रामीण उग्र हुए और सुरेन्द्र चौधरी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया.

रिपोर्ट- रवि झा

दरभंगा : जबरन जमीन कब्जाने के लिए अपराधियों ने घर में लगायी आग, गर्भवती समेत तीन लोग झुलसे

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...