धनबाद/निरसा : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की शिकायत पर उपायुक्त संदीप सिंह ने मैथन स्थित टोल प्लाजा में निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद थी. इस दौरान टोल प्लाजा में आने-जाने वाले वाले वाहनों के लिए सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था देखा गया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा कि कुछ शिकायतें मिल रही थी उसी के मद्देनजर टोल प्लाजा का निरीक्षण किया गया. यह बंगाल के बॉर्डर पर अवस्थित है इसलिए इसकी महत्व ज्यादा बढ़ जाती है. विधायक द्वारा शिकायत किया गया था कि टोल स्थानीय लोगों को कोई सुविधा प्रदान नहीं कर रहे हैं. टोल मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था एंबुलेंस सहित वीआईपी गाड़ियों के जाने आने की व्यवस्था एवं टोल के 20 किलोमीटर रेडियस में रहने वाले लोगों के लिए मंथली पास की व्यवस्था करने को कहा गया है.
रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा


















