Palamu News: अंजन टोल प्लाजा पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

Palamu News: NHAI के अधिकारी राजीव रंजन के दिशा-निर्देशानुसार आज अंजन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई तथा उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए. रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने से रात एवं कोहरे के समय पीछे से आने वाले वाहनों को आगे चल रहे वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और सुरक्षित आवागमन में सहायता मिलेगी.

Palamu News: टोल प्रबंधक सतीश चंद्र ने किया वाहन चालकों को जागरूक

इस अवसर पर टोल प्रबंधक सतीश चंद्र ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर वाहन चालकों को जागरूक किया और सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया. चालकों को बताया गया कि वे दिन या रात किसी भी समय सड़क पर वाहन खड़ा न करें, विशेषकर कोहरे की स्थिति में. कोहरे के दौरान यदि दृश्यता कम हो जाए तो वाहन चालकों को सुरक्षित स्थान पर इंडिकेटर व पार्किंग लाइट चालू कर वाहन खड़ा करने तथा पूरी तरह सुरक्षित स्थिति होने पर ही यात्रा पुनः आरंभ करने की सलाह दी गई. साथ ही यह भी बताया गया कि कोहरे के समय टोल प्लाजा पर रुकने के लिए केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों का ही उपयोग करें. इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम नागरिकों को सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार यात्रा के प्रति प्रेरित करना है. स्थानीय वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया.

PESA कानून क्या है? हेमंत सरकार ने कैबिनेट की बैठक में दी मंजूरी

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...