जहरीली शराब ने फिर से ढाया समस्तीपुर में कहर, दो की मौत

Samastipur-हथोड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में जहरीली शराब ने एक बार फिर से अपना तांडव दिखलाया है. इस गांव में अब तक जहरीली शराब से दो की मौत हो चुकी है, जबकि कई की हालत खराब बताई जा रही है. पुलिस के डर से गंभीर रुप में बीमार लोगों का  चोरी-छिपे निजी अस्पतालों ने इलाज करवाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि गांव में 5 दिसंबर की रात एक शादी समारोह में जमकर शराब की पार्टी हुई. सुबह से ही शराब का सेवन करने वालों की तबियत बिगड़ने लगी. इसी दौरान 6 दिसम्बर की सुबह एक की मौत हो गई. जिसका परिजनों ने पुलिस के डर से दाह संस्कार कर दिया. जबकि प्रभात कुमार भारती नामक शख्स की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां एल्कोहलिक जांच के लिए सैम्पल लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया.

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मानवजित सिंह ढिल्लों ने बताया कि बलीपुर गांव में शादी समारोह में एक शराब पार्टी का आयोजन किया गया था. जहां शराब पीने से 2 लोगों की मौत की खबर है. जबकि एक व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

ऱिपोर्ट- सुनिल कुमार

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...