स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं, आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

रांची:  रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार को एक और मामला उजागर हुआ जब एक ऑटो ड्राइवर ने नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा की मां की शिकायत पर डोरंडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी शेख कल्लू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

छात्रा की मां के अनुसार, उनकी बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। छह जनवरी को स्कूल बंद था, लेकिन यह जानकारी उनके पास नहीं थी। सुबह बस नहीं आने पर उन्होंने सहजानंद चौक पर एक ऑटो (जेएच 01 एफटी 9017) में बेटी को बैठा दिया। ऑटो में शुरू में कुछ अन्य यात्री भी मौजूद थे।

दोपहर 2:40 बजे स्कूल से फोन आया कि बच्ची को ले जाएं क्योंकि स्कूल बंद है। जब मां स्कूल पहुंचीं तो बच्ची ने बताया कि एजी मोड़ के पास ऑटो खाली हो जाने के बाद ड्राइवर ने उसे जबरन आगे की सीट पर बुलाया। बच्ची ने इनकार किया, लेकिन ड्राइवर ने बहलाने के बाद उसे आगे की सीट पर बिठाया और छेड़छाड़ करने लगा।

स्कूल पहुंचने पर बच्ची ने गार्ड को घटना की जानकारी दी। गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में ड्राइवर ने छेड़छाड़ की बात कबूल की।

एक अन्य मामला भी आया सामने

लोअर बाजार थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि पथलकुदवा निवासी मोहम्मद सुफियान नामक युवक, जो पहले से उसका परिचित था, ने बातचीत बंद होने के बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

सुफियान स्कूल आने-जाने के दौरान उसे रोककर छेड़छाड़ करता था और धमकियां देता था। जब पीड़िता की बुआ ने सुफियान को समझाने के लिए उसके घर जाने की कोशिश की, तो उसके भाई वसीम ने उन पर हमला कर दिया और उनका हाथ तोड़ दिया।

पुलिस कर रही है जांच

दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

 

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...