Dhanbad: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Dhanbad: एक तरफ जहां 6 जनवरी को धूमधाम से CM हेमंत सोरेन द्वारा मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की गई और चेक भी सौंप गए। वहीं दूसरी तरफ धनबाद में महिलाओं को अब तक मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने अंचल कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों के उदासीन रवैया के खिलाफ रोश व्यक्त किया।

Dhanbad: महिलाओं ने किया हंगामा

योजना के लाभ से वंचित महिलाओं ने अंचल कार्यालय में हंगामा किया और सड़क जामकर प्रदर्शन करते हुए मंईयां सम्मान योजना के पोस्टर को फाड़ हेमंत सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। अंचल कार्यालय से महिलाएं रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक उनके खाते में मंईयां सम्मान योजना की एक बार भी राशि नहीं आई है।

Dhanbad: मंईयां सम्मान योजना की नहीं मिली राशि

उन्होंने बताया कि कभी अकाउंट का हवाला तो कभी कुछ का हवाला देखकर उन्हें टालमटोल किया जाता है। घर का काम छोड़कर कई दफा उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। जब भी वह अंचल कार्यालय जाती हैं तो अधिकारी नहीं मिलते हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले पर संज्ञान लेकर मंईयां सम्मान योजना की राशि देने की अपील की है।

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा- स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस...

पटना : रात के एक या दो बजे का समय है। पूरे घर में अंधेरा पसरा है, सिवाय एक बेडरूम के दरवाजे के नीचे...