कोलकाता जाने से पहले प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पिता के क्रोध का शिकार

रांची: अनगडा अंबाझरिया पंचायत के बेलजारा निवासी मुलायम अहीर की हत्या प्रेम-प्रसंग के मामले में हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। घटना सोमवार रात की है जब मुलायम कोलकाता जाने से पहले अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।

प्रेमिका के पिता ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और गुस्से में आकर अपने पुत्र के साथ मिलकर मुलायम को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

मुलायम की मौत के बाद, डरकर प्रेमिका के परिजनों ने उसकी लाश को चंदवाटुंगरी पंचायत भवन के समीप फेंक दिया। इससे पहले भी प्रेमिका के परिजनों ने मुलायम को समझाने की कोशिश की थी और बेटी से दूर रहने की नसीहत दी थी। लेकिन प्रेमिका मुलायम के साथ शादी करने पर अड़ी थी।

घटना के बाद, प्रेमिका का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...