रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर शादी करवाकर दुल्हन के साथ कर दिया विदा

भागलपुर : भागलपुर जिले के कहलगांव के रामपुर इलाके में हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। उसी दौरान गांव के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक के परिजनों को बुलाया गया। कई घंटे पंचायत चली। फिर प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवाकर उसे विदा कर दिया। पंचायत के बाद प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवा दी।

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, रामपुर का रहने वाला है

आपको बता दें कि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। यह युवक रामपुर का रहने वाला है। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया, इसके बाद प्रेमी के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी। अंत में दोनों की शादी करवाकर प्रेमिका को विदा कर दिया गया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़े : भागलपुर को मिली विकास की ट्रिपल सौगात : मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट व इनलैंड वाटर वे से बदलेगा शहर का भविष्य…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...