Advertisement
Advertisement

कोसी रेंज DIG ने किया High-Tech सुविधा से लैस जिला नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस हाईटेक हो रही है। क्विक एक्शन के लिए अत्याधुनिक जिला नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ हुआ। दरअसल, मधेपुरा पुलिस आम लोगों की सुविधा और किसी तरह की आपराधिक घटनाओं को तत्काल निपटने के लिए धीरे-धीरे हाईटेक हो रही है। जिले में अब 24 घंटे पुलिस नियंत्रण कक्ष काम करेगा। मधेपुरा सदर थाना परिसर स्थित नए भवन में आज पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह की उपस्थिति में डीआइजी मनोज कुमार ने अत्याधुनिक जिला नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष फंक्शनल हो गया है।

वहीं इस मौके पर डीआइजी मनोज कुमार ने बताया कि आज से जिला नियंत्रण कक्ष काम करने लगा है। नियंत्रण कक्ष से ई-मेल, बेसिक फोन, मोबाइल और इंटरनेट मीडिया सहित अन्य पर नियंत्रण रहेगा। इससे पुलिस को कार्य करने में आसानी होगी। प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। वायरलेस वेहतर और विश्वसनीय सोर्स है, उसे आज से संगठित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ सहित सभी पुलिस पदधिकारी एवं थाना भी वायरलेस से जुड़ गया है। ट्रैफिक हो या पुलिस का कोई अन्य विभाग हो सभी का कार्य नियंत्रण कक्ष से प्रारंभ होगा।

यह भी देखें :

डीआइजी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का लैंडलाइन फोन और मोबाइल फोन के जरिए काल कर अथवा ई-मेल आदि से किसी प्रकार की शिकायत नियंत्रण कक्ष को मिलेगा। उसे लाग बुक में अंकित करते हुए उसी सूचना पर पुलिस पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई शुरू करेंगे। सभी तरह की कारवाई अब नियंत्रण कक्ष से संचालित होगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन, ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा, प्रशिक्षु डीएसपी स्नेह सेतु, प्रभारी सदर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : कानून के रखवाले ने ही शराबबंदी का उड़ाया मजाक, नशे में धुत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...