बक्सर SP ने नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

बक्सर : अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को महिला थाना परिसर में पुलिस नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एसपी शुभम आर्य ने किया। इस मौके पर उन्होंने नियंत्रण कक्ष में लगे उपकरणों और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शहर में सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष से इन कैमरों की निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया है, जो किसी भी घटना की सूचना वरीय अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाएंगे। इस कदम से अपराधियों पर कार्रवाई में तेजी आएगी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष में सोशल मीडिया यूनिट की स्थापना की गई है, जो अफवाह फैलाने या गलत जानकारी प्रसारित करने वालों पर नजर रखेगी। 24 घंटे कार्यरत इस यूनिट की मदद से ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गश्ती वाहनों की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष में जीपीएस कंट्रोल यूनिट स्थापित की जा रही है। इसके जरिए गश्ती वाहन और डायल 112 की गतिविधियों पर निगरानी होगी।

यह भी पढ़े : Breaking : RJD विधायक आलोक मेहता के 16 ठिकानों पर ED की रेड

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...