केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

रांची. केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। यहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 1.36 लाख करोड़ कोयला रॉयल्टी पर सीएम अपनी बात रखेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय कोयला मंत्री का झारखंड दौरा

बता दें कि, केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में है। पहले दिन उन्होंने रांची स्थित गांधीनगर में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही मल्टी लेवल आवासीय परिसर की भी आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीसीएल के अलग-अलग क्षेत्र में आज प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया है। वहीं मल्टीलेवल आवासीय परिसर की भी आधारशिला रखी गई है।

उन्होंने कहा कि 5G यूज केस प्रशिक्षण प्रयोगशाला देश का पहला कोयले के लिए हाईटेक डिजिटल प्रयोगशाला है। इसके माध्यम से सीसीएल क्षेत्र के खदानों में मजदूर की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौसम बिगड़ने के बाद कई बार शिकायत प्राप्त होती है कि खदान के अंदर मजदूर फंसे हुए हैं, उनको बाहर लाने में यह सहायक होगा।

Saffrn

Trending News

Nalanda University Campus Visit: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने ‘Net Zero’...

 बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का दौरा किया और ‘नेट जीरो’ मॉडल समेत आधुनिक सुविधाओं...

100 Iconic Women of India 2026: समाजसेवा के लिए संघमिता सिंह...

 समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संघमिता सिंह को नई दिल्ली में “100 Iconic Women of India 2026” सम्मान...

JPSC Civil Services Exam 2025: 17 मई को होगी पीटी परीक्षा,...

 जेपीएससी सिविल सेवा बैकलॉग-2025 प्रारंभिक परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। 45 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 मई से...

Supreme Court Verdict: दो नामों से बिहार-झारखंड पुलिस में नौकरी करने...

सुप्रीम कोर्ट ने दो अलग-अलग नामों से बिहार और झारखंड पुलिस में नौकरी पाने वाले पूर्व सिपाही रंजन कुमार की बर्खास्तगी को सही ठहराया,...

Bengal Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव हत्याकांड में बड़ा...

 पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज। हत्या में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img