Patna में भी हो रहा अवैध शराब का निर्माण, मद्य निषेध विभाग की टीम ने…

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध शराब के विरुद्ध मद्य निषेध विभाग एवं राज्य की पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई भी कर रही है बावजूद इसके अवैध शराब का निर्माण और कारोबार लगातार जारी है। राजधानी में मद्य निषेध की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी पटना में नकली शराब के फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

इस दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने नकली शराब के साथ ही भारी मात्र में रैपर, नकली शराब की बोतल और ढक्कन बरामद की है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नन्दलाल छपरा में छापेमारी कर नकली शराब के फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान शराब का धंधेबाज भागने में सफल रहा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-      Patna: पैसों के लेनदेन में हुआ युवक का अपहरण, पुलिस जता रही…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna

Patna

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...