अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो नहर में पलटी, एक बुजुर्ग की मौत

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दरना टोला मोड़ के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो नहर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान सहार रेफरल अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार एक अधेड़ महिला जख्मी हो गई। वहीं ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं जख्मी महिला का इलाज सहार रेफरल अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक सहार थाना क्षेत्र के कोरन डिहरी टोला वार्ड नंबर-9 निवासी स्व. सुदर्शन पासवान के 60 वर्षीय पुत्र ददन पासवान है एवं वह पेशे से मजदूर थे। जबकि जख्मी महिला सहारा थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी चिंता देवी है। इधर, मृतक के बेटे वकील राम ने बताया कि गुरुवार को वह पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह गांव अपने बेटे के ससुराल गए थे। गुरुवार की शाम जब ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे तो लौट क्रम में ऑटो पर छह लोग सवार थे। उसी दौरान दरना टोला मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी ऑटो को चकमा दे दिया। जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

यह भी पढ़े : रेलवे गेट के समीप फंसी भूसा लदा हुआ पिकअप वैन, एक घंटे सेवा बाधित

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...