Advertisement
Advertisement

SHO बना लुटेरा, व्यवसायी से 35 लाख रूपये लूटे, एसपी ने दबोचा…

सारण: पुलिस की तैनाती देश दुनिया में लोगों की सुरक्षा के लिए की जाती है लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने लगी है। बिहार के सारण में सुरक्षा देने वाली पुलिस ही लुटेरी हो गई। मामले में एक थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है साथ ही उसके पास से लूट के रूपये भी बरामद किये गए हैं। मामला है बिहार के सारण का, जहां कोलकाता के एक व्यवसायी ने पुलिस पर लूटपाट का आरोप लगाया है। व्यवसायी के आरोप लगाने के बाद जिले के एसपी ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कोलकाता का एक व्यवसायी अपने पैसों की वसूली कर लौट रहा था जिसे वाहन जांच कर रहे सारण के मकेर थानाध्यक्ष ने रोका। वाहन जांच के दौरान उन्हें व्यवसायी की गाड़ी में आभूषण और 35 लाख रूपये मिले जिसे उन्होंने ले लिया। बाद में व्यवसायी अपने अन्य सहयोगी स्थानीय व्यवसायियों के पास पहुंचा। बाद में सभी ने मिल कर घटना की सूचना जिले के एसपी को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही आनन फानन में एसपी ने मकेर थाना में सभी पुलिसकर्मियों की परेड लगाई जिसमें पीड़ित व्यवसायी ने आरोपी थानाध्यक्ष और उनके ड्राईवर की पहचान की। पहचान होते ही एसपी ने थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका ड्राईवर भागने में सफल रहा। मामले में गिरफ्तार थानाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है वहीँ बताया जा रहा है कि एसपी ने लूटे गए कैश बरामद कर लिया है। मामले में एसपी ने कहा कि अभी जांच की जा रही है, कि घटना में कितने पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर को मिली UGC से मान्यता…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SHO SHO SHO SHO

SHO

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...