Advertisement
Advertisement

Patna: कल बिहार बंद, आज पटना में निकाला मशाल जुलुस

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार बंद युवा शक्ति के बैनर तले किया जायेगा। बिहार बंद के एक दिन पहले राजधानी पटना में बिहार युवा शक्ति के बैनर तले मशाल जुलुस निकाला गया। मशाल जुलुस आयकर चौराहा से लेकर डाकबंगला चौराहा तक निकाला गया। इस अवसर पर युवा शक्ति के नेता प्रेमचन्द्र ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षाओं में धांधली के विरोध में कल पूरा बिहार बंद रहेगा। जब तक छात्रों की मांग नहीं मानी जाती है तब तक हमलोग आंदोलन जारी रखेंगे।

लोकतंत्र में हर व्यक्ति का अधिकार है कि जन भावना और जन विचारों के लिए लड़ाई करे और आंदोलन करें। यह मशाल जुलुस है हमलोग कोई अस्त्र शस्त्र लेकर नहीं निकले हैं। नीतीश सरकार अस्त्र शस्त्र लेकर पुलिस को आगे कर रही है। हम पुलिस से भी अपील करते हैं कि हमारा आपके साथ लड़ाई नहीं है। नीतीश कुमार की तानाशाही रवैया से हम डरने वाले नहीं हैं हम रुकने वाले नहीं है।

बीपीएससी के सवाल पर हम हमेशा छात्रों के साथ हैं, हमें जेल भेजना है तो भेज दीजिये हमलोग पीछे नहीं हटेंगे। कल बिहार बंद को हमलोग सफल बनायेंगे। हम लोगों की मांग है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग मानी जाये साथ ही जितने भी पेपर लीक हुआ है सबकी जांच की जाये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Jan Suraj प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, BPSC को लेकर रखी अपनी बात…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...