Police Station से महज दो सौ मीटर की दूरी पर दर्जनों राउंड फायरिंग, दहशत में लोग…

पटना: पटना का बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र का बख्तियारपुर अचानक दर्जनों राउंड की फायरिंग से दहल उठा। फायरिंग की घटना थाना (Police Station) से महज 200 मीटर की दुरी पर अपराधियों ने अंजाम दिया। गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है वहीं कई घरों के दिवार पर गोली के निशान देखे जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि बख्तियारपुर के वार्ड संख्या 4 में पुराने विवाद में दो पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो दर्जन खोखा बरामद किया है।

मामले में एक महिला शारदा शर्मा ने बताया कि वह पड़ोस की एक महिला से बातचीत करती थी जिससे उसके बेटे बहू नाराज थे और उसने गाली गलौज की थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और रात में अचानक वह कई लोगों के साथ पहुंच कर लगातार फायरिंग की। महिला ने बताया कि करीब 20 से 25 लोग अचानक बांध रोड से घर की ओर घुसे और गली में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

लोगों ने करीब 50 से भी अधिक राउंड फायरिंग की। इस दौरान अपराधी घरों में घुसने की भी कोशिश कर रहे थे और उन लोगों ने राइफल के बट से घर के दरवाजे में बार बार धक्का मार रहे थे। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की सूचना मिलने के बाद फायरिंग कर रहे लोग मौके से फरार हो गये।

मामले में एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार के दिन दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग की। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य लोगों की छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से करीब 12 लाख 5 हजार रूपये नकद, दो संदिग्ध मोटरसाइकिल और रजिस्ट्री का कागज बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna: कल बिहार बंद, आज पटना में निकाला मशाल जुलुस

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Police Station Police Station Police Station Police Station Police Station

Police Station

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...