RJD के अपशब्द ट्वीट पर मंत्री नितिन का तंज, कहा- जिसके चाल-संस्कार वैसे उनसे क्या उम्मीद

पटना : राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा को अपशब्द कहे जाने पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिसके चाल एवं संस्कार जैसे होते हैं उनके शब्द वैसे ही प्रतिलक्षित होते हैं। राजद ने कभी भी संस्कार और मर्यादा के साथ राजनीति नहीं की। शुरू से ही ‘तेल पिलावन, लाठी भजावन’ वाले उनके बोल रहे हैं। उनके माता-पिता के कालखंड में जिस तरह से बिहार को उन्होंने अपमानित किया वह सबको याद है। जिन्होंने बिहारी कहलन को पूरे देश में अपमानित कराया वह क्या बात करेंगे।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 2006 से जब से एनडीए की सरकार बिहार में आई है तब से बिहारी कहलाना गर्व की बात है। वहीं पप्पू यादव द्वारा बीपीएससी मुद्दे को लेकर आज बिहार बंद की घोषणा पर उन्होंने कहा कि उनके पास ना कोई एजेंडा है और ना ही कोई मुद्दा है। फिर किस बात के लिए आज बिहार बंद करवा रहे हैं। आज सारे अभ्यर्थी ने एग्जाम दिया, एग्जाम पर विश्वास किया और बीपीएससी पर विश्वास किया। पप्पू यादव तो उस समय के नेता हैं जिस समय बीपीएससी को कठपुतली की तरह नचाया जाता था। उसकी चिंता उनको क्यों नहीं होती थी। आज जब बीपीएससी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तो उनको चिंता हो रही है।

यह भी पढ़े : Pappu Yadav के बिहार बंद पर मंत्री नितिन नवीन ने साधा निशाना, कहा…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...