Best GPS in Jharkhand
Advertisment

RJD के अपशब्द ट्वीट पर मंत्री नितिन का तंज, कहा- जिसके चाल-संस्कार वैसे उनसे क्या उम्मीद

पटना : राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा को अपशब्द कहे जाने पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिसके चाल एवं संस्कार जैसे होते हैं उनके शब्द वैसे ही प्रतिलक्षित होते हैं। राजद ने कभी भी संस्कार और मर्यादा के साथ राजनीति नहीं की। शुरू से ही ‘तेल पिलावन, लाठी भजावन’ वाले उनके बोल रहे हैं। उनके माता-पिता के कालखंड में जिस तरह से बिहार को उन्होंने अपमानित किया वह सबको याद है। जिन्होंने बिहारी कहलन को पूरे देश में अपमानित कराया वह क्या बात करेंगे।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 2006 से जब से एनडीए की सरकार बिहार में आई है तब से बिहारी कहलाना गर्व की बात है। वहीं पप्पू यादव द्वारा बीपीएससी मुद्दे को लेकर आज बिहार बंद की घोषणा पर उन्होंने कहा कि उनके पास ना कोई एजेंडा है और ना ही कोई मुद्दा है। फिर किस बात के लिए आज बिहार बंद करवा रहे हैं। आज सारे अभ्यर्थी ने एग्जाम दिया, एग्जाम पर विश्वास किया और बीपीएससी पर विश्वास किया। पप्पू यादव तो उस समय के नेता हैं जिस समय बीपीएससी को कठपुतली की तरह नचाया जाता था। उसकी चिंता उनको क्यों नहीं होती थी। आज जब बीपीएससी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तो उनको चिंता हो रही है।

यह भी पढ़े : Pappu Yadav के बिहार बंद पर मंत्री नितिन नवीन ने साधा निशाना, कहा…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patliputra Greenfield Satellite Township Development Plan 2047 अधिसूचित, भूमि खरीद-बिक्री पर...

बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 का प्रारूप अधिसूचित किया। भूमि खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई गई, 60 दिन तक...

JPSC Exam Controversy: JPSC विवाद पर चतरा में भाजयुमो का बड़ा...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इसी सिलसिले...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...