गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा कटिहार, वर्चस्व की लड़ाई में किसान की गोली मारकर हत्या

कटिहार : मनिहारी के दियारा इलाके में बुधवार को किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के पीछे भी पुराना विवाद बताया जा रहा है. मृतक किसान संजय यादव के भाई ने बताया कि कुछ लोग दियारा इलाके में उनके जमीन पर घास काट रहे थे. उनके भाई भी वहां मौजूद थे. इसी दरम्यान अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना के विरोध में शाम छह बजे मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क पर आम्बेडकर चौक पर शव को रखकर ढ़ाई घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम रहने के कारण आवागमन बाधित हो गया. सीओ राजेश रंजन, इंस्पेक्टर इरशाद आलम द्वारा काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर मामला को शांत कर जाम हटाया गया. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. मालूम हो कि दो पक्षों के बीच दियारा क्षेत्र की बीस-पच्चीस बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस घटना को उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. पिछले माह गोली मारकर दियारा में दो किसानों की हत्या हुई थी.

रिपोर्ट : श्याम

बाधमारा में कोयला व्यवसायी के घर पर गोलियों की बौछार

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...