Advertisement
Advertisement

22 Scope ने किया सवाल तो भड़क उठे पप्पू यादव, दी धमकी…

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा लिए जाने की मांग को लेकर बिहार बंद किया। बिहार के कई जिलों में पप्पू यादव के समर्थकों ने सड़क जाम किया और रेल परिचालन भी कई जगहों पर बाधित किया। इस दौरान राजधानी पटना में भी पप्पू यादव के समर्थकों ने बिहार बंद के नाम पर जम कर बवाल काटा और कई सड़कों पर परिचालन को बाधित किया।

बिहार बंद का जायजा लेने जब हमारे संवाददाता पहुंचे और बंद समर्थकों से बातचीत करने की कोशिश की तो बातचीत के दौरान अधिकतम समर्थकों को यह भी पता नहीं था कि बिहार बंद क्यों किया गया है। कई बंद समर्थकों ने अपने आप को छात्र भी बताया लेकिन उन्हें बीपीएससी का मतलब भी मालूम नहीं था। इस दौरान जब हमारे संवाददाता ने पप्पू यादव से सवाल किया कि आप छात्रों के समर्थन में बंद कर रहे हैं लेकिन यहां छात्र हैं ही नहीं। इस पर पप्पू यादव ने जवाब दिया कि कई छात्र हैं, आप उनसे बात कर लीजिए।

तब हमारे संवाददाता ने कहा कि हमने कई छात्रों से बात की लेकिन उन्हें बीपीएससी का मतलब भी नहीं पता है, आप क्या कहना चाहेंगे। यह सवाल सुनते ही पप्पू यादव हमारे संवाददाता पर भड़क उठे और कई अपशब्दों का भी उपयोग किया। पप्पू यादव ने इस दौरान हमारे संवाददाता को धमकी भी दी कि आगे से हमें दिखना मत नहीं। बता दें कि बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में गुंडई भी की और तोड़फोड़ भी किया।

Our YouTube Channel

यह भी पढ़ें-    Patna में बंद के नाम पर गुंडई, कई दुकानों में तोड़फोड़

 

Scope Scope Scope Scope

Scope

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...