Best GPS in Jharkhand
Advertisment

Patna में बंद के नाम पर गुंडई, कई दुकानों में तोड़फोड़

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर आज बिहार में बंद का किया गया। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में जगह जगह पर पप्पू यादव के समर्थकों ने सड़क जाम कर और प्रदर्शन कर बंद किया। इस दौरान कई जगहों पर पप्पू यादव के समर्थकों ने रेल परिचालन को भी बाधित किया लेकिन इस बीच पप्पू यादव के समर्थकों ने राजधानी पटना में उपद्रव भी मचाया। राजधानी पटना में बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर उपद्रव मचाया और तोड़फोड़ की। एक तरफ प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो निर्माण कार्य में एक क्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया तो दूसरी तरफ मिठाई दुकानों में भी तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियो ने गांधी मैदान के समीप मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की इसके साथ ही डाकबंगला चौराहा के समीप भी कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों से हाथापाई भी की। प्रदर्शनकारी खुलेआम दुकानों पर डंडे और पत्थर चलाते हुए देखे गए। इस दौरान दुकान में ग्राहकों के बीच भय का माहौल बन गया वहीं दूसरी तरफ लगातार प्रदर्शनकारी दुकानों पर पत्थर और डंडे बरसाते रहे और जबरदस्ती दुकान बंद करवाने की कोशिश करते दिखे।

Our YouTube Channel

यह भी पढ़ें-    RJD के अपशब्द ट्वीट पर मंत्री नितिन नवीन का तंज, कहा- जिसके चाल-संस्कार वैसे उनसे क्या उम्मीद…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...