प्रेमी को बंधक बना प्रेमिका के साथ 3 लड़कों ने किया गैंगरेप

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के शाहकुंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। जहां गिरिवरनाथ पहाड़ पर घुमने गए प्रेमी को बंधक बना प्रेमिका के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार के देर शाम की है। दुष्कर्म करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। प्रेमी-प्रेमिका नाथनगर के रहने वाला बताया जा रहा है। प्रेमी युवक ने इसकी सूचना पुलिस और रिस्तेदार को दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही डीएसपी चन्द्रभूषण ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के रिस्तेदार और स्थानीय ग्रामीण लोग आक्रोशित होकर शाहकुंड थाना गेट पर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करने लगे। फिलहाल थाना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस बल की भारी तैनाती कर दी गई है। फिलहाल अभी इलाके में तनावपूर्ण माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़े : अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चला रही है कुर्की जब्ती अभियान

यह भी देखें :

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...

Koderma PM Modi Mosaic: कोडरमा में अनोखे अंदाज में PM मोदी...

Koderma PM Modi Mosaic: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बुधवार को कोडरमा में अलग अंदाज में मनाया गया। चाराडीह स्थित आरपीवाई ग्लोबल स्कूल के...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ में राहत सामग्री बांटने पहुंचे युवक...

Bihar Flood Relief: राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान अफरातफरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।...