Advertisement
Advertisement

रिश्ते का कत्ल, भाई ने ली भाई की जान

नवादा : रिश्ते का कत्ल –  नवादा में आपसी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुई खूनी झड़प में एक भाई की मौत हो गई है। दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच महिला समेत नौ लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गोरेलाल चौधरी के रूप में की गई है। मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।

नवादा में रिश्ते का कत्ल

जानकारी के अनुसार, नरहट थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुरू झगड़ा मारपीट में बदल गया। वहीं, इस घटना में छोटा भाई जितेंद्र चौधरी ने अपने सहोदर बड़े भाई गोरेलाल चौहान के ऊपर लाठी-डंडे से जबरदस्त प्रहार कर दिया, जिसके कारण गोरे लाल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, आपसी मारपीट में दोनों पक्ष से 5 महिला समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय ने मामले की सूचना नरहट थाना की पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलते ही नरहट थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिश्ते का कत्ल : भाई ने ली भाई की जान

वहीं, सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा सभी का इलाज जारी है। वहीं, इस पूरी घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमे छोटे भाई जितेंद्र चौधरी ने अपने ही बड़े भाई गोरे लाल चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

यह भी देखें :

रिश्ते का कत्ल : 

वहीं, दोनों पक्ष से पांच महिला समेत नौ लोग घायल हैं। घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र चौधरी पिता स्व. बड़ू चौधरी, फुलवा देवी, पुष्पा कुमारी और दूसरे पक्ष से राजू कुमार, सुगंति कुमारी, पारो देवी, प्रियंका कुमारी, मुकेश चौधरी और राजू चौधरी बताया जाता है।मृतक गोरे लाल चौधरी का पुत्र मुकेश कुमार ने अपने चाचा जितेन्द्र चौधरी, चाची फुलवा देवी और उसके पुत्र सौरव कुमार पर पिता गोरे लाल चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं, पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर नरहट थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को अपने हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : प्रेमी को बंधक बना प्रेमिका के साथ 3 लड़कों ने किया गैंगरेप

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...