Advertisement
Advertisement

Dhanbad: DMC मॉल में दुकान दिलाने के नाम पर 6.95 लाख रुपये की ठगी, FIR दर्ज

Dhanbad: नगर निगम द्वारा बनाए गए DMC मॉल का आवंटन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होना है। इसके लिए व्यवसाइयों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि इच्छुक व्यापारी पारदर्शी तरीके से दुकान ले सकें। हालांकि अब इसमें ठगी का मामला सामने आया है।

Dhanbad: DMC मॉल में दुकान दिलाने के नाम पर ठगी

मॉल में दुकान लेने को लेकर अभी ऑनलाइन बिडिंग भी नहीं हुईं और इससे पहले ही झरिया गांधी नगर के व्यवसायी अभिषेक साव से उनके पड़ोसी गोपी मोदी एवं गणेश मोदी नामक दो फ्रॉड ने मॉल में दुकान आवंटन हो जाने की बात कह कर 6.95 लाख रुपये अपने खाते में आरटीजीएस करवा लिया और जब दुकानदार को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और उसने पैसे वापस करने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अब पीड़ित ने नगर निगम में अपनी शिकायत दर्ज कराई है और दोनों ठग बंधुओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले में नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए निगम का फर्जी लेटर पैड, नगर आयुक्त का फर्जी सिग्नेचर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है और आम लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह के बहकावे में ना आए और ना ही किसी से बैक डोर से दुकान आवंटन होने के नाम पर रुपये पैसे का लेनदेन करें।

Dhanbad: ठग के खिलाफ होगी कार्रवाई

जिस डीएमसी मॉल की दुकाने, पार्किंग, मेंटेनेन्स और विज्ञापन को लेकर इस मार्च महीने की आखिरी में बिडिंग की परिक्रिया शुरू होनी है, उससे पहले ही एक व्यक्ति एक व्यापारी को चुना लगा जाता है। इस ठगी का मामला प्रकाश में आने के बाद नगर निगम ठग के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का मन बना चुका है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...