रेल कर्मचारी के साथ बड़ा हादसा, तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे

नालंदा : नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है। नूरसराय के दनियावां-बिहारशरीफ रेलखंड पर पटरी चेक करने के दौरान एक कीमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया है। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के परंचक गांव की है। झुलसे रेलकर्मी की पहचान 50 वर्षीय कृष्ण पासवान के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय सिया सरण पासवान के पुत्र थे। कृष्ण पासवान रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा तार काटे जाने के कारण 440 वोल्ट का तार रेल पटरी के पास गिरा हुआ था। कृष्ण पासवान ड्यूटी पर थे और पटरी चेक कर रहे थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए।

चोरी और इस हादसे के कारण सुबह से ही इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। घटना के बाद कृष्ण पासवान को तुरंत बिहार शरीफ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। इस संबंध में राजकीय रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय पंडित ने कहा, मुझे इस घटना की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

यह घटना रेलवे और बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी के इलाज और उनके परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा रेलवे के सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक सतर्कता की कमी को उजागर करता है।

यह भी पढ़े : ड्रग्स नशेड़ियों का आतंक, युवक का अपहरण और पिटाई, नालंदा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...