ड्रग्स नशेड़ियों का आतंक, युवक का अपहरण और पिटाई, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

commercial advertisement
Ad

नालंदा : नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ड्रग्स नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घटना भागन बीघा थाना क्षेत्र के 50 गांव फोरलेन की है, जहां सात-आठ नशेड़ियों ने एक युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा और उसकी पॉकेट में रखे पैसे लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित युवक मुकेश कुमार, जो पटना जिले का रहने वाला है और फिलहाल भागन बीघा के मिल्की इलाके में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है, ने बताया कि वह पचास गांव मोड़ के पास स्थित मुकेश प्लास्टिक कबाड़ी में मजदूरी करता है। रोज़ाना की तरह काम खत्म करने के बाद, वह घर लौट रहा था। दुकान मालिक ने उसे भोजन भी दिया था, जिसे वह अपने साथ लेकर जा रहा था। तभी अचानक साथ-आठ ड्रग्स नशेड़ियों ने उसे घेर लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने उसकी पॉकेट में रखे सारे पैसे लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस टीम के हवलदार सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने उसे तत्काल मुक्त कराकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। हवलदार ने बताया कि युवक की पत्नी ने काफी देर तक घर न लौटने पर पहले कबाड़ी के मालिक से संपर्क किया। जब पता चला कि वह दुकान से निकल चुका है, तो उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

यह भी देखें :

हालांकि, इस घटना पर भागन बीघा थाना प्रभारी शैलेश झा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना या लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रग्स नशेड़ियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, और दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और इलाके में गश्ती बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : पुलिस के घर के साथ एक अन्य घर में लाखों की चोरी

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...

अमरपुर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 जुगाड़ वाहन जब्त

बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह खान निरीक्षक...