झारखंड में नगर निकाय चुनाव मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने जताई नाराजगी, जानिए क्या कहा

251
लैंड स्कैम
बड़गाई अंचल लैंड स्कैम मामले में तापस घोष की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज
Advertisment

रांची. झारखंड हाईकोर्ट में नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं कराने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ट्रिपल टेस्ट के नाम पर चुनाव नहीं रोक सकती।

Advertisment

साथ ही हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट नहीं उपलब्ध कराई। साथ ही मामले में राज्य सरकार ने कोर्ट में जवाब भी दाखिल किया। अपने जवाब में सरकार ने ट्रिपल टेस्ट पूरे होते ही चुनाव करा लिया जाएगा।

इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि ट्रिपल टेस्ट की आड़ में चुनाव रोकना गलत है। बता दें कि, पूर्व पार्षद रौशनी खलखो ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

Advertisement