Advertisment

Makar Sankranti पर राजनीतिक गलियारों में दही चुरा भोज, लालू भी नीतीश के साथ पकाना चाह रहे हैं ‘खिचड़ी’

पटना: आज पूरा देश मकर संक्रांति के साथ ही पोंगल और लोहरी मना रहा है। बिहार में मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाती है और इस अवसर पर राजनीतिक गलियारों में प्रमुखता से दही चुरा का भोज किया जाता है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के नेता दही चुरा खाने के लिए अपनी पार्टी के साथ ही सहयोगी और विरोधी दलों के नेता को भी आमंत्रित करते हैं।

मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव समेत कई राजनीतिक दलों के नेता दही चुरा का भोज आयोजित करेंगे। माना जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दही चुरा के भोज में शामिल होने के लिए चिराग पासवान के आवास पर जायेंगे साथ ही बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के आवास पर भी वे जा सकते हैं। इसके साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश राबड़ी आवास भी जा सकते हैं।

हालांकि अभी इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि सीएम नीतीश राबड़ी आवास जायेंगे या नहीं। बता दें कि नीतीश कुमार सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर भी दही चुरा के भोज में पहुंचे थे और फिर वे अपनी प्रगति यात्रा पर समस्तीपुर गए थे। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस मामले में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी साफ किया है कि वे अब इधर उधर नहीं जायेंगे और लगातार एनडीए के साथ बने रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भव्य होगी Republic Day परेड, 15 विभाग दिखायेंगे अपनी मनमोहक झांकियां

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Makar Sankranti Makar Sankranti Makar Sankranti

Makar Sankranti

Highlights

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...