Advertisement
Advertisement

संदिग्ध हालात में महिला का मिला शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

मोकामा : बाढ़ अनुमंडल के नदावां गांव के पास एनएच-30ए पर संदिग्ध हालात में एक महिला का शव पड़ा मिला। जब लोग अपने खेत जा रहे थे तो महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। और उसके पास पर्स गिड़ा है जिसमें विभिन्न प्रकार के कागजात पड़े है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। महिला के चेहरे पर हल्की चोट के निशान हैं और कान से खून निकला हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला की पहचान सहनौरा निवासी गुड़िया देवी (30 वर्ष) पति अशोक यादव के तौर पर हुई है।

महिला के एक परिचित ने बताया कि उसके मामू खेत जा रहे थे। उन्होने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। शव देखने के बाद हत्या प्रतीत होती है। उन्होंने उसे सूचना दी जिसके बाद संदिग्ध हालात में पड़े महिला की पहचान के लिए वह मौके पर पहुंचे। और 112 को इसकी जानकारी दी। एएसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालात एक महिला की सड़क किनारे पड़े रहने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंचे। देखने से सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है जांच के बाद कारण का पता चल पाएगा। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाया गया है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस ने 2 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट 

Commercial Advertisment

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...