Dhanbad : सहोदया एथलेटिक्स खेल 2025 के फाइनल में धनबाद पब्लिक स्कूल बना ऑवरऑल विजेता, डीएवी स्कूल जामाडोबा उपविजेता…

Dhanbad : डीएवी खेल ग्राउंड कोयला नगर में सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स के तत्वाधान में एथलेटिक्स खेल 2025 के फाइनल मुकाबले में ओवर ऑल विजेता धनबाद पब्लिक स्कूल तथा उपविजेता डी ए वी स्कूल जामाडोबा की टीम रही। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संजय मंडल एसोसिएट डीन आईटी आईएसएम ने किया वहीं मेजबानी करते हुए प्राचार्य सह डीएवी झारखण्ड प्रक्षेत्र-सी के सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल का महत्व बताते हुए खेल के प्रति अभिरुचि बढ़ाने पर बल दिया वही सहोदया चेयरपर्सन डॉ सरिता सिन्हा प्रिंसिपल डीपीएस ने खेल भावना के साथ खेलते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के प्रोत्साहित किया। प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर कहा कि खेल के माध्यम से ना केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ बनाए जा सकता है बल्कि खेल के क्षेत्र में भी भविष्य संवारा जा सकता है। फाइनल मुकाबले के जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में प्रथम निहाल कुमार सिंह डीएवी कोयला नगर, द्वितीय सागर कुमार एसवीएम श्यामडीह, तृतीय रोहित किसकू बड्स गार्डन तथा मुकेश टूड्डू डीएवी कुसुंडा चौथे स्थान पर रहे।

ुाीबी 22Scope News

100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम कमल कुमार रवानी डीएवी जामाडोबा, द्वितीय महावीर बावरी डीएवी मुनीडीह, तृतीय स्थान कोलीन जोशुआ कारबे दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा प्रेम बावड़ी एस वी एस स्कूल चिरकुंडा चौथे स्थान पर है। 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम आशा कुमारी डी ए वी जामाडोबा द्वितीय सृष्टि सिंह डी ए वी कोयला नगर तृतीय कंचन कुमारी धनबाद पब्लिक स्कूल तथा तथा चौथे स्थान पर संजना कुमारी जीतपुर अकादमी शॉट पुट बालक वर्ग में ऋषु राज प्रथम धनबाद पब्लिक स्कूल, सृष्टि सिंह डी ए वी कोयला नगर द्वितीय, रिया सिंह डी ए वी अलकुशा, तृतीय स्थान, एवं चौथे स्थान पर खुशी कुमारी होली मदर अकैडमीकी रही।

लॉन्ग जंप बालक वर्ग में प्रथम मोनू कुमार धनबाद पब्लिक स्कूल, द्वितीय प्रिया यादव डी ए वी अलकुशा, तृतीय स्थान धीरज सिंह एसएसवीएम तथा अभिनव मंडल झारखंड पब्लिक स्कूल चौथे स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप बालिका वर्ग में सैसा लाला धनबाद पब्लिक स्कूल प्रथम, प्रिया यादव देवी अलकुशा द्वितीय, अनु रानी मदर अकैडमी तृतीय स्थान, मीनाक्षी कुमारी डी ए वी पब्लिक स्कूल जामाडोबा चौथे स्थान पर रही।

200 मी बालक वर्ग रेस में विनय कुमार महतो डीएवी मुनीडीह प्रथम, अमरदीप मरांडी डीएवी सिंदरी द्वितीय, अनुज कुमार महतो डीएवी जामाडोबा तृतीय तथा सुधांशु कुमार चौधरी एवीएम श्यामडीह चौथे स्थान पर है। इस अवसर पर सहोदया वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह प्रिंसिपल द्वारिका मेमोरियल, महुआ सिंह प्रिंसिपल डीएवी सी एफ आर आई, प्रमोद कुमार प्रिंसिपल बर्ड्स गार्डन, रुणा दुबे प्रिंसिपल जेएनएमएस, आशा मिश्रा प्रिंसिपल महर्षि मेही विद्यापीठ, ए के सिंह प्रिंसिपल डी ए वी सिंदरी, संजीव साव प्रिंसिपल स्वामी विवेकानंद चिकुंडा आदि उपस्थित थे।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...