सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के पुपरी पीएचसी में प्रसव के लिए एक महिला ने एक अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया। जब बच्चे के जन्म की सूचना आसपास के इलाके में पहुंची तब बड़ी तादाद में लोग उसे देखने अस्पताल में पहुंच गए। बच्चे की शक्ल एलियन से मिलता जुलता देखने को मिला। स्थानीय चिकित्सक का कहना था कि बच्चे का शारीरिक विकास ठीक तरीके से नहीं हुआ है। बच्चा पूरी तरीके से स्वस्थ्य है और इलाज के बाद इसको ठीक किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पुपरी थाना क्षेत्र के बलहा वार्ड-5 निवासी संदीप कुमार की पत्नी खुशबू कुमार प्रसव पीड़ा के बाद पीएचसी पुपरी आई थी जहां उसने इस अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को लेकर उसके परिजन अपने घर ले गए।
यह भी पढ़े : युवक का शव कमरे में संदेहास्पद स्थिति में सीतामढ़ी पुलिस ने किया बरामद
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट







