Chhattisgarh में एनकाउंटर में 12 नक्सलियों के ढेर होने की सूचना

डिजिटल डेस्क : Chhattisgarh में एनकाउंटर में 12 नक्सलियों के ढेर होने की सूचना। Chhattisgarh  राज्य के बीजापुर में गुरूवार को जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों द्वारा 12 नक्सलियों को ढेर किए जाने की सूचना आई है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को यह एनकाउंटर हुआ।

Chhattisgarh में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी…

बताया जा रहा है कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है। बताया गया कि में सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर जारी
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर जारी

तीन तरह के सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ चला रही ऑपरेशन…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 229वीं बटालियन ऑपरेशन में शामिल हैं। 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से एनकाउंटर

पुलिस के मुताबिक, दो साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर अपने सबसे बड़े हमले में नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजन वाले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिया था।  उसमें आठ सुरक्षाकर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई।

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...