पटना का कुख्यात चढ़ा STF के हत्थे, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

पटना: बिहार के नए डीजीपी के पदभार ग्रहण करने के बाद वांछित अपराधियों की सूची बना कर पुलिस और एसटीएफ की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी में लगातार जुटी हुई है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में एक बार फिर एसटीएफ की टीम ने एक वांछित अपराधी कुख्यात प्रेम कुमार उर्फ़ कागा को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ की टीम ने कुख्यात को राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी वांछित अपराधी कागा के विरुद्ध कंकड़बाग थाना में लूट का मामला दर्ज है। बिहार एसटीएफ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कंकड़बाग थाना क्षेत्र में स्थित सागरमल ज्वेलर्स के स्टाफ के साथ लूटपाट में कागा मुख्य आरोपी था। उसके विरुद्ध पटना और नालंदा के विभिन्न थाना में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। अब गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम ने उसे कंकड़बाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नप गए दबंग ADM साहब, खिलाड़ी के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल अब….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

STF STF STF

STF

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...