Bihar Politics: ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर NDA के सवालों पर RJD का पलटवार

Bihar Politics

पटना: शनिवार को राजधानी पटना में राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एक निजी होटल में होने जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बिहार में राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ सत्तारूढ दल राजद के द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर साफ तौर पर कह रही है कि इसका कोई फायदा होने नहीं वाला है तो वहीं राजद भी इस पूरे मामले पर एनडीए के ऊपर जमकर हमलावर है।

राजद की बैठक से कोई फायदा नहीं होगा

सत्ता पक्ष में बैठे मंत्रियों की बात कर ले तो जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद 20 से 25 सीटों पर ही सिमट जाएगी। राजद के नेतृत्व में जो गठबंधन बिहार में चल रहा है वह 20 से 25 सीटों पर ही सिमट जाएगा। वही अशोक चौधरी ने कहा कि कल हम खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खगड़िया गए थे।

बिहार के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए खगड़िया की सड़कों पर किस तरह का जन सैलाब उमरा था। कल हमारे नेता अगर कोई पब्लिक मीटिंग वहां पर करते जनता का प्यार देखने लायक होता और जहां तक बात राजद की की जाए तो वह कब का खत्म हो चुकी है इसलिए इस मीटिंग का कोई फायदा नहीं है।

राजद के पोस्टर से लालू यादव ही गायब हैं, जनता देख रही

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने भी राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर जमकर निशाना साधा।‌ भाजपा प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि यदि कोई यह समझ रहा है कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव की ताजपोसी होगी तो वह गलतफहमी है। कोई कैसे ताजपोसी कर सकता है, ताजपोसी तो जनता करती है। राजद के पोस्टर में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो ही गायब है। यह काम कोई अन्य नहीं खुद लालू यादव के बेटे कर रहे हैं। राजद में कैसा लोकतंत्र है, यह जनता देख रही है। राष्ट्रीय जनता दल का साफ मतलब होता है परिवार और परिवार के लोग।

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है

राजद पर हो रहे लगातार हमले के बाद राजद ने भी एनडीए पलटवार किया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि सवाल उठाने वाले जो लोग हैं उनके पास ना तो नीति है और ना ही सिद्धांत है इसके साथ ही उनके पास कोई मुद्दा भी नहीं है। आप जिस सत्ता पक्ष या एनडीए की बात कर रहे हैं उसमें तो पहले से ही खलबली मची हुई है। जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पूरे बिहार में लोकप्रियता की डंका बज रही है और इस समय भी हमारे नेता लगातार यात्रा कर रहे हैं।

उनकी कार्यकर्ता सह संवाद यात्रा और इसी बीच उन्होंने जो आधी आबादी सहित वृद्धा पेंशन योजना और तमाम योजनाओं के लिए उन्होंने जो घोषणा की है। उसकी वजह से सत्ता पक्ष में बौखलाहट स्वाभाविक है। यह हमारी पार्टी की सामान्य रूटीन बैठक है। ऐसे में एक कहावत चरितार्थ है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। तो फिर हमारी बैठक से जेडीयू और बीजेपी के लोग इतने बेचैन क्यों हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि किस तरह से चुनावी वर्ष में एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी पटना में होने जा रही है तो क्या वाकई में इस बार 2025 के बिहार विधानसभा में महागठबंधन के लिए कोई अच्छी खबर बिहार की जनता देती है या फिर महागठबंधन के सारे मेहनत पर पानी फिर जाता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नप गए दबंग ADM साहब, खिलाड़ी के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल अब….

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics

Bihar Politics

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई पीड़िता के परिवार संग CM...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सामने आने के बाद बिहार...