Advertisment

Salary जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत, निगरानी इकाई ने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक रंगे हाथ दबोचा

वैशाली: वेतन जारी करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में विशेष निगरानी इकाई ने दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने वैशाली के हाजीपुर प्रखंड के ब्लॉक उद्यान अधिकारी गोरख राम की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वैशाली उद्यान विभाग के सहायक निदेशक शशांक कुमार और हलधर अरबिंद झा को 7 हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मामले में विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दाराद ने बताया कि ब्लॉक उद्यान अधिकारी का दिसंबर 2024 महीने का वेतन जारी करने के एवज में वैशाली उद्यान विभाग के सहायक निदेशक और हलधर ने मिल कर रिश्वत की मांग की थी। मामले में ब्लॉक उद्यान अधिकारी की शिकायत के बाद विशेष निगरानी इकाई की टीम ने सत्यापन किया।

इस दौरान एक अधिकारी के सत्यापन रिपोर्ट में पाया गया था कि सहायक निदेशक शशांक कुमार ने रिश्वत की मांग करने के बाद ब्लॉक उद्यान अधिकारी को अरबिंद झा से मिलने का निर्देश दिया था। वह जब हलधर अरबिंद झा से मिला तो उसने रिश्वत की मांग और लेन देन के बारे में समझाया। आरोपों की पुष्टि के बाद शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने दोनों आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Politics: ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर NDA के सवालों पर RJD का पलटवार

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Salary Salary Salary

Salary

Highlights

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...